मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी
MY GARBAGE MY RESPONSIBILITY
इस अभियान का हिस्सा बने और देश को स्वच्छ व सुन्दर बनाये
अभियान की अवधारणा:
वर्तमान समय में सभी उपयोग की वस्तुएं पैकिंग में आती है आप सुबह से लेकर रात्रि तक जो भी वस्तु/सेवाओ का उपयोग करते हैं वह सब इसका हिस्सा है !
वस्तु की आवश्यकता के बाद उसकी पैकिंग कचरा बन कर रह जाती है हम उसे अधिकतर लावारिस छोड़ते हैं उसको निस्तारण तक नहीं पहुंचाने के कारण कई परेशानियां आये दिन देखने को मिल रही है
1. बरसात में नालियां जाम हो जाती है, कॉलोनियों व घरो में पानी भर जाता है
2. पशु कचरे को अपना भोजन समझकर खा रहे है जिससे बीमार या आकस्मिक मौत का शिकार हो रहे है
3. आम रास्ते / सड़कों पर गंदगी के ढेर लगने लगे हैं जिससे प्रदूषण फैल रहा है
4. गांवो / शहरों की सुंदरता खराब हो रही है दिनोंदिन बीमारियां ज्यादा से ज्यादा फैल रही है
5. खेतो की जमीन बंजर होने लगी है भूजल भी ख़राब होने लगा है
आप इस अभियान का हिस्सा बने और अन्य लोगों को इस लिंक के माध्यम से अभियान का हिस्सा बनाए
मैं शपथ लेता हूं कि आज से कचरे को लावारिस नहीं छोडूंगा “मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी”